तुम्हारी याद आती है श्यामा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तुम्हारी याद आती है, बताओ क्या करें श्यामा....

सुबह और शाम आती है, रात भर वो रुलाती है,

चैन हमको नही आता, बताओ क्या करें श्यामा,

तुम्हारी याद आती है, बताओ क्या करें श्यामा....

चलूँ जब वो न चलने दे, रुकूँ जब वो न रुकने दे,

मिलूँ औरों से न मिलने दे , बताओ क्या करें श्यामा,

तुम्हारी याद आती है, बताओ क्या करें श्यामा....

तुम्हारी ये और तुम इसके, हमारी कौन चलने दे,

ये जब जाएगी तुम आओ, बताओ क्या करें श्यामा,

तुम्हारी याद आती है, बताओ क्या करें श्यामा....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।