लेके हाथों में खड़ताल

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

लेके हाथों में खड़ताल ही दम जपते राम राम,

छम छम नाचे जी नाचे देखो वीर हनुमान…..

सीने में जिनके राम समाए, राम बिना इन्हें कुछ ना सुहाए,

इनकी भक्ति है अपार, इनको महिमा अपरम्पार,

छम छम नाचे जी नाचे देखो वीर हनुमान,

हो लेके हाथों में खड़ताल.....

राम सिया के हनुमत प्यारे, माँ अंजनी के हैं राज दुलारे,

हनुमत करते उनके काम जो भी रट ते राम राम,

छम छम नाचे जी नाचे देखो वीर हनुमान,

हो लेके हाथों में खड़ताल.....

हनुमत तुमको नमन है मेरा, सरला का है ये जीवन तेरा,

‘राही’ को है विश्वास हरदम रहता इनके साथ,

छम छम नाचे जी नाचे देखो वीर हनुमान,

हो लेके हाथों में खड़ताल.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।