चलावे गाड़ी सत्संग की

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

छोटा सा हनुमान चलावे गाड़ी सत्संग की,

चलावे गाड़ी सत्संग की…..

इस गाड़ी में बैठे गनपत जी,

रिद्धि सिद्धि साथ चलावे गाड़ी सत्संग की,

छोटा सा हनुमान चलावे गाड़ी सत्संग की…….

इस गाड़ी में बैठे शिव शंकर,

देखो गौरा बैठी पास चलावे गाड़ी सत्संग की,

छोटा सा हनुमान चलावे गाड़ी सत्संग की ….

इस गाड़ी में बैठे विष्णुजी,

लक्ष्मी बैठी साथ चलावे गाड़ी सत्संग की,

छोटा सा हनुमान चलावे गाड़ी सत्संग की……

इस गाड़ी में बैठे रामजी,

माँ सीता बैठी साथ चलावे गाड़ी सत्संग की,

छोटा सा हनुमान चलावे गाड़ी सत्संग की…..

इस गाड़ी में बैठे मुरारी,

या राधा रुखमन साथ चलावे गाड़ी सत्संग की,

छोटा सा हनुमान चलावे गाड़ी सत्संग की…..

इस गाड़ी में बैठे गुरूजी,

या संगत बैठी साथ चलावे गाड़ी सत्संग की,

छोटा सा हनुमान चलावे गाड़ी सत्संग की…..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।