जिसने तेरा नाम लिया रे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जिसने भी लगाया जयकारा,

दुनिया से फिर ना वो हारा,

तूने उसे थाम लिया रे,

जिसने तेरा नाम लिया रे.....

श्याम श्री श्याम श्री श्याम श्री श्याम

श्याम श्री श्याम श्री श्याम श्री श्याम

श्याम कृपा तुम ऐसी कर दो खाटू में बस जाऊं,

डेरा मेरा यहीं बसा दो लौट के घर ना जाऊं,

मणि तो राहों का बंजारा,

फिरता हूँ मैं मारा मारा,

तूने उसे थाम लिया रे,

जिसने तेरा नाम लिया रे.....

जिसने भी ये नाम लिया है वो प्रेमी कहलाया,

गोद में लेकर तूने उसके सर पर हाथ फिराया,

जिसको था सबने दुत्कारा,

बेचारा था ग़म का मारा,

तूने उसे थाम लिया रे,

जिसने तेरा नाम लिया रे....

श्याम की चौखट पा कर जीवन में प्रकाश आएगा,

विक्की के जीवन से फिर अँधियारा मिट जाएगा,

कान्हा चमकेगा बन तारा,

बन जाएगा सबका प्यारा,

तूने उसे थाम लिया रे,

जिसने तेरा नाम लिया रे.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।