मेरा बन गया श्याम सहारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मैं जब-जब दुनिया से हारा,

मेरा बन गया श्याम सहारा,

खाटू श्याम ने मुझको संवारा,

मेरा बन गया श्याम सहारा....

बाबा को दिल में बसा कर तो देखो,

तुम एक बार खाटू आकर तो देखो,

बाबा को दिल में बसा कर तो देखो,

तुम एक बार खाटू आकर के देखो,

वो है सबका पालन हारा,

मेरा बन गया श्याम सहारा.....

हारे का सहारा वो तो तीन बाण धारी है,

महिमा उसकी सारे जग से निराली है,

हारे का सहारा वो तो तीन बाण धारी है,

महिमा उसकी सारे जग से निराली है,

वो है सबका पालन हारा,

मेरा बन गया श्याम सहारा....

श्याम है तू मेरा बाबा मैं तेरा पुजारी,

हम सब है तेरे दर के भिखारी,

श्याम है तू मेरा बाबा मैं तेरा पुजारी,

हम सब है तेरे दर के भिखारी,

बेड़ा पार तू कर दे हमारा,

मेरा बन गया श्याम सहारा.....

मैं जब-जब दुनिया से हारा,

मेरा बन गया श्याम सहारा,

खाटू श्याम ने मुझको संवारा,

मेरा बन गया श्याम सहारा....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।