हो आएं हम बाबा के द्वार

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

चलो रे भक्तों चलो एक बार,

हों आएं हम बाबा के द्वार,

हों आएं हम बाबा के द्वार,

हो आएं हम बाबा के द्वार,

चलो रे भक्तो....

आते जाते शिव भक्त मिलेंगें,

बम बम गाते हर वक्त मिलेंगें,

होंगे हमको उनके दीदार,

हों आएं हम बाबा के द्वार,

चलो रे भक्तों....

बेल बिल्व और भांग धतूरा,

इनसे ही खुश हो जाएगा पूरा,

और संग चढ़ाना जल की धार,

हों आएं हम बाबा के द्वार,

चलो रे भक्तो.....

मृत्युंजय हैं टारें काल अकाल,

हर हर महादेव जय जय महाकाल,

जपो नमः शिवाय मंत्र नित बार,

हों आएं हम बाबा के द्वार,

चलो रे भक्तो.....

कहे "राजीव" सदा चरण पघारूं,

भोले नाथ की आरती उतारूं,

दीजो वर कीजो विनती स्वीकार,

हों आएं हम बाबा के द्वार,

चलो रे भक्तो.....

चलो रे भक्तों चलो एक बार,

हों आएं हम बाबा के द्वार,

हों आएं हम बाबा के द्वार,

हो आएं हम बाबा के द्वार......

चलो रे भक्तो.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।