बोल रहा है तन मन सारा राधे राधे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बोल रहा है तन मन सारा राधे राधे,

बोले धरती अम्बर सारा राधे राधे....

मेरी भक्ति मेरा अन धन,

प्यारो लगे प्यारो वृन्दावन,

राधे राधे जपन करूँ मैं,

विपदा बाधा ख़तम करूँ मैं,

जीवन नैया निर्भय चलती राधे राधे,

बोले धरती अम्बर सारा राधे राधे....

बोलो राधे राधे राधे राधे राधे राधे

जगत मोहिनी कृष्ण कन्हैया,

कृष्ण मोहिनी राधे मैया,

मधुर मधुर बाजे पैजनिया,

यमुना तीर कदम्ब की छइयां,

रास बिहारी पीछे आगे राधे राधे,

बोले धरती अम्बर सारा राधे राधे....

बोलो राधे राधे राधे राधे राधे राधे

युगल छवि के दर्शन पाऊं,

लेहरी मैं बलिहारी जाऊं,

चरणों की रज शीश लगाऊं,

शाम सवेरे महिमा गाऊं,

टेर सुनो भव पीर हरो श्री राधे राधे,

बोले धरती अम्बर सारा राधे राधे....

बोलो राधे राधे राधे राधे राधे राधे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।