पढ़ो हनुमान चालीसा

पारंपरिक
हनुमान जी चालीसा हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

दुःख में बन्दे ना घबराना ना कर ऐसा वैसा,

पढो हनुमान चालीसा पढो हनुमान चालीसा,

जग में तेरा नाम बढेगा काम चलेगा ऐसा,

पढो हनुमान चालीसा पढ़ो हनुमान चालीसा……..

गणपत गुरु को ध्याले राम मनाले उसके बाद में हो,

बल बुद्धि विध्या पाओ हनुमत के गुणगान से,

संकट में तू ना घबराना मिल जायेगा रस्ता,

पढो हनुमान चालीसा पढ़ो हनुमान चालीसा…..

हनुमत की महिमा गो खुश हो जायेगी माँ जानकी,

सीता जो खुश हो जाये किरपा करेंगे फिर राम जी,

चरणों का तू ध्यान लगा क्यों मारा मारा फिरता,

पढो हनुमान चालीसा पढ़ो हनुमान चालीसा….

फिकर तुझे फिर कैसी रावण सरीखे हैवान की,

हर्ष मिलेगी तुझको कृपा दयालु हनुमान की ,

हनुमत की कृपा से यम का फंदा कटता,

पढो हनुमान चालीसा पढ़ो हनुमान चालीसा…..

दुःख में बन्दे ना घबराना ना कर ऐसा वैसा,

पढो हनुमान चालीसा पढ़ो हनुमान चालीसा,

जग में तेरा नाम बढेगा काम चलेगा ऐसा,

पढो हनुमान चालीसा पढ़ो हनुमान चालीसा…..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।