चोटी पर गुफा है छोटी

पारंपरिक
श्री राम भजन दुर्गा भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

चोटी के ऊपर चोटी, चोटी पर गुफा है छोटी,

बैठी गुफा में माता रानी, जो नित करामात करती…..

सच्चा दरबार यहां सांची नजारे हैं,

रोज चमकदार यहां होते जी न्यारे हैं,

रोते-रोते जो आते, हंसते-हंसते वह जाते,

करती मुरादे यहां पूरी, बच्चों की माता बात सुनती,

बैठी गुफा में माता रानी, जो नित करामात करती…

सोने चांदी का कोई छतर चढ़ाई है,

चुनरी कोई लाल लाल मां को उड़ाए हैं,

कोई हलवा पूरी बांटे,भेटे मैया की गाके,

मैया भी अपने भक्तो के खूब भंडार भर्ती,

बैठी गुफा में माता रानी, जो नित करामात करती…

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।