श्याम नाम जो नित जप ले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम नाम जो नित जप ले, सारे दुखों को हर के,

ओ मेरे बाबा उन्हें तर दे………

उम्मीद लिए आते, मायूस नहीं जाते,

जुड़े तुमसे जो नाते, उन्हें मन चाहा वर दे,

श्याम नाम जो नित जप ले, सारे दुखों को हर के,

ओ मेरे बाबा उन्हें तर दे…

श्याम, श्याम, श्याम, जय श्री श्याम,

श्याम, श्याम, मेरे बाबा श्याम…….

हाथों में निशान लेकर, बड़ी दूर से आए हैं,

बड़ी धूप है संकट की, तुमसे मिले साए हैं,

खाटू वाले बाबा की, महिमा ये जहां जाने,

दुखी निर्धन के खाली, भंडार को वो भर दे,

श्याम नाम जो नित जप ले, सारे दुखों को हर के,

ओ मेरे बाबा उन्हें तर दे……

जो तेरे मार्ग चलें, उसके भव बाँधा टले,

ना चिंता फिकर उनको, जो तेरी शरण में पले,

सागर का किनारा तू, हारे का सहारा तू,

सुभाष कहे मन की, हम पर भी करम कर दे,

श्याम नाम जो नित जप ले, सारे दुखों को हर के,

ओ मेरे बाबा उन्हें तर दे……

उम्मीद लिए आते, मायूस नहीं चाहते,

जुड़े तुमसे जो नाते, उन्हें मन चाहा वर दे,

श्याम नाम जो नित जप ले, सारे दुखों को हर के,

ओ मेरे बाबा उन्हें तर दे……

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।