सजे है मेरे साईनाथ

पारंपरिक
महादेव भजन साईं भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

फूल चढ़ाऊंगा, सर को झुकाऊंगा,

सजे है मेरे साईनाथ, बाबा शिरडी वाले.....

साई की महिमा सबसे निराली,

साई को माने दुनिया ये सारी,

करते सबसे प्यार बाबा शिरडी वाले,

सजे है मेरे साईनाथ, बाबा शिरडी वाले.....

साई की सूरत लागे कमाल है,

औढ केसरिया बाबा ओ शाल है,

भोले के है अवतार बाबा शिरडी वाले,

सजे है मेरे साईनाथ, बाबा शिरडी वाले.....

स्वर्ग सी शिरडी है साई की,

भक्तो पे है छाया है साई की,

रब का है चमत्कार बाबा शिरडी वाले,

सजे है मेरे साईनाथ, बाबा शिरडी वाले....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।