मेरी मईया शेरावाली सबके कष्ट मिटाती है

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

मेरी मईया शेरावाली सबके कष्ट मिटाती है,

मेरी मईया ज्योतावाली सबके कष्ट मिटाती है,

मेरी मईया मेहरावाली....

मेरी मईया बड़ी दयालु सबपे दया बरसाती है,

मेरी मईया बड़ी कृपालु सबपे कृपा बरसाती है,

मेरी मईया शेरावाली सबके कष्ट मिटाती है.....

भक्तो पर जब संकट आता मईया पार लगाती है,

जो भी दर पे आता जीवन में खुशियां बरसाती है,

मेरी मईया शेरावाली सबके कष्ट मिटाती है....

मईया के दर आके सारी दुनिया ज्योत जलाती है,

झोली भरके मेरी माँ पल में दिखलाती है,

मेरी मईया शेरावाली सबके कष्ट मिटाती है.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।