जगत रखवाला आया मुरलीवाला

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जगत रखवाला आया मुरली वाला,

आया मुरली वाला, आया बंसी वाला,

जगत रखवाला....

लट घुंघराले काली काली,

मुकुट मोर वाला आया मुरली वाला,

जगत रखवाला.....

नैन कटीले बड़े नीले नीले,

चंदन के तिलक वाला हाय मुरली वाला,

जगत रखवाला.....

होंठ हैं पतले बोल रसीले,

वह काली कमली वाला आया मुरली वाला,

जगत रखवाला....

तन पीतांबर हाथ मुरलिया,

बैजंती माल वाला हाय मुरली वाला,

जगत रखवाला....

कमर करधनिया पैरों में पायलिया,

वह टेढ़ी चाल वाला हाय मुरली वाला,

जगत रखवाला.....

ग्वाल वालों सब मिलकर बोलें,

राधा का श्याम प्यारा आया मुरली वाला,

जगत रखवाला.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।