लेना खबर हमारी हरिदास के बिहारी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

लेना खबर हमारी हरिदास के बिहारी ।

बेमौत मर गया हूँ दुनिया से कर के यारी ॥

द्वारे तुम्हारे आया, दर्शन की आस लाया ।

दर्शन की भीख दे दो, हूँ दर्श का भिखारी ॥

अपना लिया हैं तुमको, ठुकरा ना देना हमको ।

जीवन की ज्योति जागे, लखि कर झलक तुम्हारी ॥

हरिदास की जू के आँखो के तुम हो एक तारे ।

पागल खड़ा द्वारे, है प्रेम का पुजारी ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।