सतगुरु के दरबार से खाली नहीं जाएंगे

पारंपरिक
अन्य भजन गुरुदेव भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

सतगुरु के दरबार से खाली नहीं जाएंगे,

खाली झोली लाए हैं भरके झोली जाएंगे....

भटक भटक कर ये जग देखा कोई नहीं हमारा है,

तेरा ही आधार हमें तो तेरा ही सहारा है,

तेरी महिमा प्रभु जी भूल नहीं पाएंगे,

खाली झोली लाए हैं भरके झोली जाएंगे....

बड़ी दूर से आस लगाकर तेरे दर पर आए हैं,

अब तो संकट दूर करोदुख के बहुत सताए है,

तेरे दर को छोड़कर और कहां जाएंगे,

खाली झोली लाए हैं भरके झोली जाएंगे....

नजर दया की हम पर रखना सदा बुलाते रहना तुम,

सब की झोली भर दो दाता दास का ये कहना सुन,

सेवक तेरे द्वार से हंसते-हंसते जाएंगे,

खाली झोली लाए हैं भरके झोली जाएंगे....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।