सतगुरू के दर्शन कर लो

पारंपरिक
अन्य भजन गुरुदेव भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

सतगुरू के दर्शन कर लो,

आजो खाली झोली भर लो...

मन मंदिर में मेरे प्रभु के, नाम का फूल खिलेगा,

श्रद्धा भगति जितनी होगी, उतना प्यार मिलेगा,

प्रेम से आओ प्रभु चरणों में अपना मस्तक धरलो,

आजो खाली झोली भर लो,

सतगुरू के दर्शन कर लो....

उसकी रहमत से मिलता है सतगुरु दर रूहानी ,

सब कुछ देने वाले एक है आनंदपुर के वाली

सारा जीवन करदो अर्पण, सतगुरू दा दर पर चल लो,

आजो खाली झोली भर लो,

सतगुरू के दर्शन कर लो....

जय जयकार करो दाता के बोलो मीठी बोली,

हारावाले दाता सुनते सब संगता दी बोली,

जो भी कभी न सोचा होगा, ऐसा तुम पा वर लो,

आजो खाली झोली भर लो,

सतगुरू के दर्शन कर लो....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।