श्याम मोरछड़ी लहरादे सारे संकट कट जाए

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम मोरछड़ी लहरादे सारे संकट कट जाएँ,

है फँसी भंवर में नैया मेरी पार हो जाए...

जब जग ने मुझे रुलाया,

मैं हार तेरे दर आया,

और दर पर आकर बाबा,

मैंने दर्शन तेरा पाया,

तुम हारे के सहारे बेड़ा हो जाए,

है फँसी भंवर में नैया मेरी पार हो जाए.....

दुनिया ने ठोकर मारी,

बस तुमने साथ निभाया,

चरणों में आकर बाबा,

मैंने अपना हाल सुनाया,

छाई अंधियारी रातें उजाला कर जाए,

है फँसी भंवर में नैया मेरी पार हो जाए....

हर ग्यारस पर आते हैं,

बाबा तुमसे ही मिलने,

और मरते दम तक बाबा,

आएंगे दर्शन करने,

अब लीले चढ़ कर आजा दीपू भी तर जाए,

है फँसी भंवर में नैया मेरी पार हो जाए....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।