सांवरिया सरकार मेरा बन गया रिश्तेदार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कलयुग के हैं देव निराले, सांवरिया सरकार,

जिसने इनसे रिश्ता जोड़ा बन गया रिश्तेदार……

ये रिश्ता पकड़ के रखना, रिश्ते को जकड़ के रखना,

सांवरिया सरकार मेरा बन गया रिश्तेदार…..

जो इसको बाप बनाए, बाप का फर्ज निभाएं,

गलत राहु से बचाकर उसे सही राह दिखलाइए,

एक बार तू जा कर देख ले, बाबा का दरबार,

जिसने इनसे रिश्ता जोड़ा बन गया रिश्तेदार,

ये रिश्ता पकड़ के रखना, रिश्ते को जकड़ के रखना,

सांवरिया सरकार मेरा बन गया रिश्तेदार…….

पकड़ के फिर ना छोड़े, कभी ना मुख को मोड़े,

कभी ना आस को तोड़े, ये रिश्ता पक्का जोड़ें,

जिन से रिश्ता जुड़ गया इसका, कर दिया भव से पार,

जिसने इनसे रिश्ता जोड़ा बन गया रिश्तेदार,

ये रिश्ता पकड़ के रखना, रिश्ते को जकड़ के रखना,

सांवरिया सरकार मेरा बन गया रिश्तेदार……

ये पल में लाज बताता, हारे का साथ निभाता,

हारे भक्तों को दौड़ के, गले अपने लगाता,

अपने गले लगा के सावरा, भर देता भंडार,

जिसने इनसे रिश्ता जोड़ा बन गया रिश्तेदार,

ये रिश्ता पकड़ के रखना, रिश्ते को जकड़ के रखना,

सांवरिया सरकार मेरा बन गया रिश्तेदार………

रविंद्र कि बाबा ने हमेशा बिगड़ी बनाई,

शरण में आजा सीमा, तेरा ये बने सहाई,

मत घबराना बाबरी, तेरा कर देगा उद्धार,

जिसने इनसे रिश्ता जोड़ा बन गया रिश्तेदार,

ये रिश्ता पकड़ के रखना, रिश्ते को जकड़ के रखना,

सांवरिया सरकार मेरा बन गया रिश्तेदार…

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।