नैना देखें हर पल तुमको

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

देखें नैना हर पल तुमको,

ऐसी इनमें ज्योति लिख दो,

शीश झुकाऊं चरणों में तेरे,

ऐसी मेरी नियति लिख दो,

थके कदम ना तुम तक आते,

ऐसी इनमें शक्ति लिख दो,

सदा अम्बे मैं तुम्हें ध्याऊं,

ऐसी मन में भक्ति लिख दो,

प्राण छूटते लूं नाम तुम्हारा,

ऐसी राजीव की मुक्ति लिख दो,

पाऊं बैकुंठ तुम्हारे चरणों में,

ऐसी मैया जी युक्ति लिख दो,

नैना देखें....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।