दिल है बेकरार श्याम तेरे बिना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दिल है बेकरार श्याम तेरे बिना,

श्याम तेरे बिना छलिया तेरे बिना,

जिया है बेकरार श्याम तेरे बिना.....

श्याम देखो हमारे दो नैना,

हुए रो रो के लाल तेरे बिना,

दिल है बेकरार तेरे बिना.....

श्याम देखो हमारो यह मुखड़ा,

हुआ कैसा उदास तेरे बिना,

दिल है बेकरार तेरे बिना.....

श्याम देखो हमारा कलेजा,

हुआ जल जलके राख तेरे बिना,

दिल है बेकरार तेरे बिना.....

श्याम देखो हमारी जवानी,

हुए लाखों फ़िदा तेरे बिना,

दिल है बेकरार तेरे बिना.....

श्याम देखो हमारा बुढ़ापा,

कोई पूछे ना बात तेरे बिना,

दिल है बेकरार तेरे बिना.....

श्याम देखो हमारो यह मरना,

कोई देता ना आग तेरे बिना,

दिल है बेकरार तेरे बिना.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।