श्यामा लाडली दया करो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

राधे किशोरी दया करो श्यामा लाडली दया करो,

दया करो राधे दया करो,

राधे किशोरी दया करो.....

हमसे दीन ना कोई जग में, करुण पुकार करूं तेरे दर पर,

महर दया की तनक करो,

राधे किशोरी दया करो....

सदा दया दीनन पर करती, सदा कृपा की झोली भरती,

यही विश्वास में लगे रहो,

राधे किशोरी कृपा करो....

मोह माया के विषय जाल में, मत भटको झूठे ख्याल में,

शरण किशोरी की लिया करो,

राधे किशोरी कृपा करो....

कभी तो करुणा करोगी श्यामा, नजर महर की करोगी श्यामा,

यही आस लेकर द्वारे रहो,

राधे किशोरी कृपा करो.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।