देना साथ हमारा भी

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

लिख देना लिख देना गजानन भाग्य हमारा भी,

जैसे सबको दिया सहारा देना साथ हमारा भी.......

एक तो लिखना मात पिता जी,

लिख देना लिख देना गजानन छोटा सा भैया जी,

लिख देना लिख देना गजानन भाग्य हमारा भी.....

एक तो लिखना सास ससुर जी,

लिख देना लिख देना गजानन प्यारा सजनवा जी,

लिख देना लिख देना गजानन भाग्य हमारा भी.....

एक तो लिखना बेटा और बेटी,

लिख देना लिख देना गजानन बेटे को नौकरिया जी,

लिख देना लिख देना गजानन भाग्य हमारा भी.....

चाहे जितनी देना उमरिया,

लिख देना लिख देना गजानन जाऊं सुहागन जी,

लिख देना लिख देना गजानन भाग्य हमारा भी.....

दूर रहूं मैं पाप दोष से,

लिख देना लिख देना गजानन मनवा में पूजा जी,

लिख देना लिख देना गजानन भाग्य हमारा भी.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।