सुन लो मेरे बजरंग प्यारे

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

सुन लो मेरे बजरंग प्यारे सिया राम के तुम हो दुलारे,

आया हु शरण में तेरी कर दो बेडा पार,

बाबा बजरंगी तेरी जय जय कार....

कलयुग में तो सारी दुनिया बाला जी को ध्यावे,

जो कोई आवे तेरे दर मन वंचित फल पावे,

राजा हो जा रंक सभी को देता है तू प्यार,

बाबा बजरंगी तेरी जय जय कार……..

पवन पुत्र हनुमान तेरी है जग में महिमा भारी,

राम दूत अतुलित बलधामा तुम शिव के अवतारी,

तीन लोक में होती बाबा तेरी जय जय कार,

बाबा बजरंगी तेरी जय जय कार……

छोड़ के सारी दुनिया मैं तो तेरे शरण आया,

तू उसका उधार है जिसे दुनिया ने ठुकराया,

मैं चाकर तेरे चरणों का तू मेरी सरकार,

बाबा बजरंगी तेरी जय जय कार……

छाए है घनघोर अँधेरे राह नजर नही आये,

तुम बिन मेरे दाता मुझको कौन गले से लगाये,

सचे भगतो की तू बाबा सुनता है पुकार,

बाबा बजरंगी तेरी जय जय कार……

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।