आ गए भगवाधारी

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

भारत का मान बढ़ाएंगे,

मैंने कर ली है सब तैयारी।। अब आ ही गए भगवाधारी

श्री राम का मंदिर बन ही गया,

अब तो मथुरा की है बारी।। अब आ ही गए भगवाधारी

उत्तर प्रदेश में योगी जी,

भारत में मोदी छाए हैं।

इन दोनों बब्बर शेरों से

दुश्मन सारे थर्राए हैं।।

बेटियां सुरक्षित हैं सारी,

घर में हैं सुरक्षित नर नारी।।अब आ ही गए भगवाधारी श्री

राम का मंदिर बन ही गया,

अब तो मथुरा की है बारी।।अब आ ही गए भगवाधारी

जहां संतों का सम्मान हुआ,

अयोध्या का विश्व में नाम हुआ।

यहां हर मंदिर के सजने से,

जन-जन का है सम्मान हुआ।।

जहां मोदी है तो मुमकिन है,

यही शब्द है दुश्मन पर भारी।।अब आ ही गए भगवाधारी

शामिल होकर अपने मन से,

भारत माँ का सम्मान करो।

भगवा रंग में रंग लो चोला,

प्रभु राम कृष्ण का गान करो।।

देखो सचिन कहें यह शेर तो है,

सब पर भारी सब पर भारी।।अब आ ही गए भगवाधारी

श्री राम का मंदिर बन ही गया,

अब तो मथुरा की है बारी।।अब आ ही गए भगवाधारी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।