श्याम प्रभु मेरे पर भी कृपा कर दो ना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जय श्री श्याम जय श्री श्याम जय श्री श्याम...

श्याम प्रभु मेरे पर भी कृपा कर दो ना,

झोली मेरी खाली बाबा अब तो भर दो ना,

कि कृपा कर दो ना कि झोली भर दो ना.....

मैं रोज तेरे दर आता हूं कभी मेरे घर भी आया करो,

खाटू में बुलाकर सांवरिया अपना दर्शन दिखलाया करो,

इतनी सी बात मेरी पूरी कर दो ना,

झोली मेरी खाली बाबा अब तो भर दो ना,

कि कृपा कर दो ना कि झोली भर दो ना.....

तीन शीशियां इत्र की तेरे दर पर लेकर मैं आऊ,

दो तुम्हें चढ़ा दूं सांवरिया एक वापस घर को ले आऊ,

इत्र के जैसी बाबा खुशबू कर दो ना,

झोली मेरी खाली बाबा अब तो भर दो ना,

कि कृपा कर दो ना कि झोली भर दो ना.....

अभी लिखता है तेरा सांवरिया तेरी कृपा से ही गाता है,

तेरे प्रेमी के संग कीर्तन में तेरे भजनों को सुनाता है,

लिखता रहूं मेरे बाबा ऐसा वर दो ना,

झोली मेरी खाली बाबा अब तो भर दो ना,

कि कृपा कर दो ना कि झोली भर दो ना.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।