प्रेम की दीवानी राधा रानी हो गई

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

प्रेम की दीवानी राधा रानी हो गई,

मुरली वाले की ये दुनियां दीवानी हो गई....

मुरली अधरन धर मुस्कावे री,

बिन देखे टोय चैन न आवे री,

तेरे नाम मेरी जिंदगानी हो गई,

मुरली वाले की ये दुनियां दीवानी हो गई......

बेदर्दी तोए तरस न आवे घायल करके नैन चूरावे,

श्याम बिन दुनियां बेगानी हो गई,

मुरली वाले की ये दुनियां दीवानी हो गई,

मुरली वाले की ये दुनियां दीवानी हो गई.....

लट घुंघराली काली चंचल दोऊ नैना,

मोर मुकुट वाले मीठे तेरे सैना,

सांवली सूरत दिल लुभानी हो गई,

मुरली वाले की ये दुनियां दीवानी हो गई....

ओ सांवरिया नेक सपने में आजा,

भक्त कहें मेरे नैनों में समा जा,

मेरी जिंदगी तेरे नाम हो गई,

मुरली वाले की ये दुनियां दीवानी हो गई.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।