आज बालाजी का किर्तन हमारे अंगना

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

आज बालाजी का किर्तन हमारे अंगना ,

हमारे अंगना हमारे अंगना…..

सुन कीर्तन को गणपति आये,

गणपति आये संग रिद्धि सिद्धि लाये,

आज लंगर बटेगा हमारे अंगना,

आज बालाजी का किर्तन हमारे अंगना ……

सुन कीर्तन को ब्रम्हाजी आये,

ब्रम्हाजी आये संग में सरस्वती को लाये,

आज वेद पढेंगे हमारे अंगना

आज बालाजी का किर्तन हमारे अंगना....

सुन कीर्तन को विष्णुजी आये,

विष्णुजी आये संग में लक्ष्मीजी को लाये,

आज धन बरसेगा हमारे अंगना,

आज बालाजी का किर्तन हमारे अंगना.....

सुन कीर्तन को भोले जी आये,

भोलेजी आये संग में पार्वती को लाये,

आज डमरू बजेगा हमारे अंगना,

आज बालाजी का किर्तन हमारे अंगना…..

सुन कीर्तन को कान्हाजी आये,

कान्हाजी आये संग में राधाजी को लाये,

आज मुरली बजेगी हमारे अंगना,

आज बालाजी का किर्तन हमारे अंगना….

सुन कीर्तन को भगत भी आये,

भगत भी आये संग में ढोलक चिमटा लाये,

आज रंग बरसेगा हमारे अंगना,

आज बालाजी का किर्तन हमारे अंगना….

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।