गोदी में उठा लो मेरी माँ

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

गोदी में उठा लो मेरी मां गजानन छोटे हैं…..

मेरे गजानन का छोटा सा माथा है,

तिलक लगा दो मेरी मां गजानन छोटे हैं.....

मेरे गजानन का छोटा सा गला है,

हार पहना दो मेरी मां गजानन छोटे हैं….

मेरे गजानन के छोटे-छोटे हाथ हैं,

कंगन पहना दो मेरी मां गजानन छोटे हैं……

मेरे गजानन के छोटे-छोटे पांव हैं,

पायल पहना दो मेरी मां गजानन छोटे हैं….

मेरे गजानन के छोटे-छोटे अंग हैं,

पीताम्बर पहना दो मेरी मां गजानन छोटे हैं…..

मेरे गजानन का छोटा सा मुख है,

मोदक खिला दो मेरी मां गजानन छोटे हैं….

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।