भीलनी के भगवान

अनूप जलोटा
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

भीलनी के भगवान,

हे भीलनी के भगवान,

आओ आजाओ राम,

बिन दर्शन व्याकुल प्राण,

आओ आजाओ राम…….

मीठे मीठे बेर खिलाऊँ,

प्रीत भारी एक टेर सुनाऊँ,

अब रख लो अपनी शान,

आओ आजाओ राम…..

युग युग में अवतार लिए हैं,

हमको क्या क्या वचन दिए हैं,

हे युग युग की पहचान,

आओ आजाओ राम……

चरण कृपा से अहिल्या तारी,

तारी गणिका नीच एक नारी,

मैं पतित धरूँ क्या ध्यान,

आओ आजाओ राम…..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।