तेरे भक्तो का तेरे सिवा कौन है

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

बाबा मेरे बाबा,

भोले मेरे बाबा……

किस्से मांगे कहा जाये किस्से कहे,

और दुनिया में दाता बड़ा कौन है,

सबका दाता है तू सबको देता है तू,

तेरे भक्तो का तेरे सिवा कौन है…..

आई कठिनाई तो साथ तेरा मिला,

हर किनारा तेरा साथ पाके मिला,

दूर करता है पल में परेशानिया,

और दुनिया में रक्षक बड़ा कौन है……

तेरे दर पे जो आशाएं लेके चला,

बेसहारा संभाला है तूने सदा,

हर सफर में बना तू मेरा आसरा,

और दुनिया में साथी बड़ा कौन है…….

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।