तुने सर पर रख दिया हाथ

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

तुने सर पर रख दिया हाथ मात मैं क्या मांगू,

क्या मांगू मैं क्या मांगू,

तुने सर पर रख दिया हाथ मात मैं क्या मांगू.....

एक झलक मां मुझे देख लो,

मेरा हो जाए बेड़ा पार मात मैं क्या मांगू,

तुने सर पर रख दिया हाथ मात मैं क्या मांगू.....

बीच भंवर में पड़ी है नैया,

तुम बन जाओ खेवनहार मात मैं क्या मांगू,

तुने सर पर रख दिया हाथ मात मैं क्या मांगू.....

दूर-दूर से आए यात्री,

इन्हें दर्शन दो एक बार मात मैं क्या मांगू,

तुने सर पर रख दिया हाथ मात मैं क्या मांगू.....

तुमसे मां बस यही प्रार्थना,

जीवन कर दो साकार मात मैं क्या मांगू,

तुने सर पर रख दिया हाथ मात मैं क्या मांगू.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।