तेरे दर पे आ गये है हे श्याम अब संभालो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे दर पे आ गये हैं, हे श्याम अब संभालो,

हाथ जोड़ कर प्रार्थना है, चरणों से अब लगालो...

तुमसे बड़ा दयालु, जग में ना कोई दूजा,

तुमसे मिला ये जीवन, करते हैं तेरी पूजा,

सौंपी है तुमको नैया,पतवार अब उठालो,

तेरे दर पे आ गये हैं....

चर्चे तेरी दया के, हमने सुने हैं दाता,

तेरे सिवा दयालु, कुछ भी हमें ना भाता,

रहमत को अपनी बाबा,हम पर जरा लुटालो,

तेरे दर पे आ गये हैं....

चौखट पे तेरी हमने,रखदी है अपनी अर्जी,

मानो ना मानो बाबा, आगे तुम्हारी मर्जी,

विश्वास है ये 'शिव' का,हमसे भी अब निभालो,

तेरे दर पे आ गये हैं....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।