थोड़ी कृपा करदे सांवरे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

थोड़ी कृपा करदे सांवरे हम गुण गायेंगे तेरे,

गाँव-गाँव और शहर-शहर में होंगे चर्चे तेरे,

थोड़ी कृपा करदे सांवरे....

प्रेमियों से होगा प्रभु मिलन हमारा,

मिलके करेंगे श्याम भजन तुम्हारा,

हो नई राह और नए ठिकाने,

होंगे नित नए डेरे,

थोड़ी कृपा करदे सांवरे....

लेके तेरा नाम आगे बढ़ेंगे दीवाने,

गूंजे गे फिजाओ में तेरे ही तराने,

सुमरण पूजन और अर्चन के,

लगते रंग सुनहरे,

थोड़ी कृपा करदे सांवरे....

हम तो कमजोर, जोर तेरा ही चलेगा,

हम तो यही जाने डंका तेरा ही बजेगा,

हो तेरे भरोसे तेरे जोर पर पुरे होंगे फेरे,

थोड़ी कृपा करदे सांवरे....

दानी दयावान दिन बंधू गोर कीजिए,

"नंदू" सारे प्रेमियों को शरण में लीजिए,

लाभ हानि और जीत हार सब श्याम तुम्हारे चेरे,

थोड़ी कृपा करदे सांवरे....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।