जबसे हुई है तेरी मेहरबानी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जबसे हुई है तेरी मेहरबानी,

तुमने बदल दी ये दुनिया बदली ज़िंदगानी.....

तेरी कृपा के साये में रहकर रहती ना मुझको कोई फिकर है,

खाटू वाले तुमने हमेशा रखी है मुझपे अपनी नज़र है,

हो गए दुःख अब बीती कहानी,

तुमने बदल दी ये दुनिया बदली ज़िंदगानी.....

ना जाने किस बात पे खुश हो तुमने मुझको है अपनाया,

अपनी दया के फूल से तुमने जीवन बगिया को महकाया,

शुकर करूँ तेरा शीश के दानी,

तुमने बदल दी ये दुनिया बदली ज़िंदगानी....

प्यार मिला दरबार मिला तेरा अपनी किस्मत पे इतराऊं,

इतनी खुशियां पाई है तुमसे हर पल मैं तो मौज मनाऊं,

आये ना कुंदन आँख में पानी,

तुमने बदल दी ये दुनिया बदली ज़िंदगानी......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।