श्याम मेरा जीवन भी गुलज़ार कर दे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मुझपे भी थोड़ा सा उपकार कर दे,

श्याम मेरा जीवन भी गुलज़ार कर दे,

दिल का ये सपना भी साकार कर दे,

श्याम मेरा जीवन भी गुलज़ार कर दे....

शरण में जो आया निभाया है तुमने,

चरणों के काबिल बनाया है तुमने,

दिल में मेरे तेरी लगन, गाऊं यूँ ही तेरे भजन,

खुशियों से झोली भी सरकार भर दे,

श्याम मेरा जीवन भी गुलज़ार कर दे......

सुना हमने सबसे दयालु बड़े हो,

के भक्तों के संग में हमेशा खड़े हो,

होगा ख़तम कब इंतज़ार, चाहूँ प्रभु तेरा दीदार,

दयालु दया मुझ पे एक बार कर दे,

श्याम मेरा जीवन भी गुलज़ार कर दे.....

थके हैं कदम भी हैं छोटे सहारे,

सिवा तेरे मोहन किसे हम पुकारें,

इतना नहीं लो इम्तेहान, मुश्किल में है बेटे की जान,

मोहित के सर पे भी तू हाथ धर दे,

श्याम मेरा जीवन भी गुलज़ार कर दे.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।