मेरी क़िस्मत का सितारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरी क़िस्मत का सितारा, आपके हाथों में है,

आपके हाथों में है, आपके हाथों में है.....

क्यूँ करूँ चिंता फ़िकर मैं ज़िंदगी के खेल की,

कौन जीता कौन हारा, आपके हाथों में है,

मेरी क़िस्मत का सितारा, आपके हाथों में है.....

कर दिया तेरे हवाले मैंने अपने आप को,

ठुकरा दो या दो सहारा, आपके हाथों में है,

मेरी क़िस्मत का सितारा, आपके हाथों में है.....

‘राज’ इतना जान गया हूँ मेरे बस में कुछ नहीं,

मेरे सुख दुःख का पिटारा, आपके हाथों में है,

मेरी क़िस्मत का सितारा, आपके हाथों में है.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।