भक्त तेरे यहाँ बैठे है

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

कहा जाये वीणा बजाये शारदे भक्त तेरे यहाँ बैठे है,

हम दीन हीन अज्ञान भवानी हम झोली फैलाये बैठे है,

कहा जाये वीणा बजाये शारदे......

मैया ऊँचे ऊँचे आसान लगाए,

आओ करके हंस सवारी शारदे भक्त तेरे यहाँ बैठे है,

कहा जाये वीणा बजाये शारदे......

हम दीन बालक मैया विनती करते,

कबसे तुम्हे बुलाये शारदे भक्त तेरे यहाँ बैठे है,

कहा जाये वीणा बजाये शारदे......

ओ दयामई अज्ञान हटाओ,

तुम ज्ञान का अमृत पिलाओ भवानी आस लगाए बैठे है,

कहा जाये वीणा बजाये शारदे......

मैया दूर करो अन्धकार सभी के,

सब के कष्ट मिटाओ शारदे भवानी हम भक्त यही कहते है,

कहा जाये वीणा बजाये शारदे......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।