जय श्री श्याम का नारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जय श्री श्याम का नारा बोलो अब ऊँची आवाज में,

भाग्य जाग गाए देखो मेरे बाबा थारे राज मे...

बड़े समय के बाद प्रभु मैं खाटू नगरी आऊंगा,

घूमूँगा मैं उन गलियों मैं तेरा दर्शन पाऊँगा,

ऐसा लगता है हम आ गए बाबा स्वर्ग के उस धाम मे,

भाग्य जाग गाए देखो......

प्रेमियों ने देखो कैसे बाबा को सजाया है,

कलकत्ता से फूल मंगाए इतर खूब लगाया है,

भजन सुनाए सारे प्रेमी अपनी ही अंदाज़ में,

भाग्य जाग गाए देखो......

जो भी दर पर आ जाए बस उनकी बिगड़ी बन जाए,

भजन सुनाए दिल से उनको उसके संकट कट जाए,

प्रथम ये तेरा भजन सुनाए सुनले ले मेरे सांवरे,

भाग्य जाग गाए देखो......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।