ज्वाला तेरो धाम चौदह भवन से न्यारो

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

ज्वाला तेरो धाम 14 भवन से न्यारो,

मैया तेरो धाम 14 भवन से न्यारो,

न्यारो भवन से न्यारो भवन से न्यारो,

ज्वाला तेरो धाम.....

मैया मनाई पांडव ने मनाई पांडव ने,

दीया भवन बनाए 14 भवन से न्यारो,

ज्वाला तेरो धाम....

मैया मनाई अर्जुन ने मनाई अर्जुन ने,

दिए चवर दुराई 14 भवन से न्यारो,

ज्वाला तेरो धाम....

मैया मनाई ध्यानू ने मनाई ध्यानू ने,

दीयो शीष चढ़ाए 14 भवन से न्यारो,

ज्वाला तेरो धाम...

मैया मनाई अकबर ने मनाई अकबर ने,

दीया छत्तर चढ़ाएं 14 भवन से न्यारो,

ज्वाला तेरो धाम...

दुर्गे मनाई भक्तों ने मनाई भक्तों ने,

दर्शन दिए आए 14 भवन से न्यारो,

ज्वाला तेरो धाम...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।