राधा बैठो मेरे पास

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

राधा बैठो मेरे पास के नियम बता दूं ग्यारस को,

बता दूं ग्यारस को के नियम बता दो ग्यारस को,

राधा बैठो मेरे पास के नियम बता दूं ग्यारस को,

राधा पूछ रही कृष्ण से नियम बता दो ग्यारस का.....

पहली आज्ञा मात-पिता की पालन तुम करना,

उनके दूध की लाज को रखना ध्यान दिया करना,

राधा बैठो मेरे पास.....

दूजी सेवा सास-ससुर की चरण दबा देना,

चरणों की सेवा में ही मेवा ध्यान दिया करना,

राधा बैठो मेरे पास......

तीजी सेवा पति अपने की तुम निभा देना,

पहले भोजन पति अपने को तुम पीछे करना,

राधा बैठो मेरे पास.....

चौथी सेवा गौ माता की तुम करती रहना,

सबसे पहली रोटी गाय की नियम बनाए रखना,

राधा बैठो मेरे पास.....

पांचवी सेवा बहन भांजी आदर तुम करना,

दुख सुख की बतलाए के उनका मान किया करना,

राधा बैठो मेरे पास.....

छठवी सेवा साधु संत के चरण धुला देना,

भूखे को भोजन प्यासे को पानी ध्यान दिया करना,

राधा बैठो मेरे पास.....

ग्यारस बरती रहकर द्वादश भोजन तुम करना,

पहले ब्राह्मण भोग लगाएं दक्षिणा दे देना,

राधा बैठो मेरे पास.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।