मेरे दिल को छू गई है मुस्कान तेरी प्यारी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे दिल को छू गई है मुस्कान तेरी प्यारी,

नैनों में बस गई है सुंदर छवि तुम्हारी....

सांवल सलोना मुखड़ा घुंघराले केश काले

उस पर गजब की शोखी, देखी तो शुध बिसारी,

मेरे दिल को छू गई है मुस्कान तेरी प्यारी,

नैनों में बस गई है सुंदर छवि तुम्हारी....

मेरे दिल को छू गई है मुस्कान तेरी प्यारी

नैनों में बस गई है सुंदर छवि तुम्हारी,

मेरे दिल को छू गई है मुस्कान तेरी प्यारी,

नैनों में बस गई है सुंदर छवि तुम्हारी....

तेरे नैन है कटीले मुरलीधर अधर पे,

और वो तेरे इशारे,सौ जान से में वारी,

मेरे दिल को छू गई है मुस्कान तेरी प्यारी,

नैनों में बस गई है सुंदर छवि तुम्हारी....

गले में वैजन्ती माला कुंदन से तन पे सोहे,

हीरे जड़े आभूषण कांधे पे कामर काली,

मेरे दिल को छू गई है मुस्कान तेरी प्यारी,

नैनों में बस गई है सुंदर छवि तुम्हारी....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।