थोड़ा थोड़ा काम हनुमान जी करेंगे

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

थोड़ा थोड़ा काम श्री राम जी करेंगे,

थोड़ा थोड़ा काम हनुमान जी करेंगे....

नैया तुम्हारी जग सागर में,

बेड़ा तुम्हारा भवसागर में,

बेड़ा तेरा पार श्री रामजी करेंगे ,

नैया तेरी पार हनुमान जी करेंगे.....

कौन है जो तेरी लाज को बचाए,

कौन है जो तेरे संकट मिटाए,

लाज तेरी प्रभु श्री राम जी रखेंगे,

संकट तेरा दूर हनुमान जी करेंगे.....

पंचवटी पर सिया चुराई,

रावण ने लंका पहुंचाई,

रावण का विनाश श्री राम जी करेंगे,

सीता का पता हनुमान जी करेंगे.....

भक्ति में आना मुक्ति मिलेगी,

भक्तों के दिल में भक्ति जगेगी,

मुक्ति वाला काम श्री राम जी करेंगे,

भक्ति वाला काम हनुमान जी करेंगे.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।