शरण में ले लो श्री राम

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

शरण में ले लो हे श्री राम,

बन जायेगे बिगड़े काम,

शरण में ले लो हे श्री राम.....

दुनिया में दुःख सहते सहते हम तो सभी घबराए है,

इसी लिए भगवान् तो तेरे हम सब द्वारे आये है,

तुम्हे पुकारे लेकर नाम,

शरण में ले लो हे श्री राम…….

भव सागर की कठिन लहरियां डूब रही भगतो की नैया,

आकर के अब पार लगाओ तुम तो हो प्रभु चतुर खवैया,

हमे वसा लो अपने धाम,

शरण में ले लो हे श्री राम……

जब कोई ना बने सहारा तब तूम साथ निभाते हो,

अपने भगतो की पीड़ा को प्रभु जी देव ना पाते हो,

दिखलाते झांकी अभिराम,

शरण में ले लो हे श्री राम……

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।