मेरे बालाजी महाराज

पारंपरिक
हनुमान जी भजन कृष्ण भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

मै ही नहीं कहता तुझको ये सारा जग बतलाता है,

वीर बली हनुमान का झंडा दुनिया में लहराता है....

मंगल के दिन तुम जन्मे,

भक्तों का मंगल करते हो,

अपने भक्तों की झोली,

खुशियों से तुम भरते हों,

तेरे दर पे जो आया खाली नहीं वो जाता है,

वीर बली हनुमान का झंडा दुनिया में लहराता है.....

लक्ष्मण के प्राण बचाए,

लंका को तुमने जलाया हे,

सीता का पता लगाकर,

प्रभु राम का काम बनाया है,

सच्चे सेवक में बजरंगी नाम तुम्हारा आता है,

वीर बली हनुमान का झंडा दुनिया में लहराता है.....

प्रभु प्रेम मे तुमने अपना,

तन सिंदरी रंग डाला हे,

शर्मा के काम को बाबा,

तुमने सदा सम्भाला हे,

तेरी शरण में सागर आया हर पल मौज उड़ाता है,

वीर बली हनुमान का झंडा दुनिया में लहराता है.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।