मेरे सांवरे रो रो पुकारू तेरा नाम रे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे सांवरे रो रो पुकारू तेरा नाम रे,

मेरे सांवरे रो रो पुकारू तेरा नाम रे.....

दुनिया ने मुझे बहुत सताया,

दर दर की मैं ठोकर खाया,

अपना बना ले मुझे सांवरे,

मेरे सांवरे रो रो पुकारू तेरा नाम रे......

हारे हुए को तूने अपना बनाया,

मैं भी सुन के रोता आया,

दिल से लगा ले मेरे सांवरे,

मेरे सांवरे रो रो पुकारू तेरा नाम रे.....

तूने मुझे अब जीना सिखाया,

रोते हुए को तूने हंसना सिखाया,

एहसान तेरे मुझपे सांवरे,

मेरे सांवरे रो रो पुकारू तेरा नाम रे......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।