मोहन को बना लो वकील मुकदमा जारी है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मोहन को बना लो वकील मुकदमा जारी है.....

वाह दिल की तुम करो सफाई,

जब पकड़ेंगे तो है चार सिपाही,

तब देगा तेरी कौन गवाही,

तेरे ना देगी तहसील गली वह न्यारी है,

मोहन को बना लो वकील मुकदमा जारी है.....

जब तेरा घर से टिकट कटेगा,

तेरे पास नहीं कोई रुकेगा,

फोनवा तेरा सब दूर भगेगा,

तेरी कौन करेगा तफ्तीश में सम्मन जारी है,

मोहन को बना लो वकील मुकदमा जारी है.....

वहां पर तेरी छूट ना चाले,

तेरी गठरी को चोर निकालें,

जब तू पड़ेगा यम के पाले,

रस्ते में मिलेंगे चौकीदार करेंगे वह ख्वारी,

मोहन को बना लो वकील मुकदमा जारी है.....

जो मानव जो पाप करेगा,

धर्म ना तेरे साथ रहेगा,

माल खजाना सब पड़ा रहेगा,

तेरी फिर ना होगी अपील लड़ाई जारी है,

मोहन को बना लो वकील मुकदमा जारी है.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।