राम नाम देता है सबको आराम

पारंपरिक
श्री कृष्ण मंत्र राम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

राम नाम देता है सबको आराम सबको आराम,

प्रेम मुदित मन से कहो राम राम राम......

पाप कटे दुःख मिटे लेत राम नाम,

निराधार को आधार एक राम नाम,

राम नाम देता है सबको आराम.....

परमगोप्य परम इष्ट मंत्र राम नाम,

काशी मरत मुक्त करत एक राम नाम,

राम नाम देता है सबको आराम.....

भव समुद्र सुखदनाव दिव्य राम नाम,

शंभु ह्रदय सदाजपत एक राम नाम,

राम नाम देता है सबको आराम.....

श्री राम राम रघुनंदन राम राम श्री राम राम भरताग्रज राम राम ।

श्री राम राम रण कर्कश राम राम श्री राम राम शरणं भव राम राम ।।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।