मुझे मरे श्याम मोहब्बत दे दो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मुझे मरे श्याम मोहब्बत दे दो,

जियूं जब तक तेरे चरणों की इबादत दे दो,

तेरा होकर तेरा ही कहलाऊँ,

हर जनम में तेरी सेवा की इजाज़त दे दो.....

तेरी कृपा ना रूठे कभी, साथ तेरा ना छूटे कभी,

रिश्ता ये बाबा ना टूटे कभी,

सांस बिन जी भी लूँ, तेरे बिन ना जियूं,

भूले से भी ना भुलाना,

मुझे तेरे प्यार की दौलत दे दो,

जियूं जब तक तेरे चरणों की इबादत दे दो.....

चाहे कहीं भी करूँ मैं बसर,

मुझ पे रहे बाबा तेरी नज़र,

रखना प्रभु यूँ ही मेरी खबर,

कोई भी हो पहर, सांझ या दोपहर,

गाऊं मैं तेरा ही तराना,

मेरे दिल को ऐसी आदत दे दो,

जियूं जब तक तेरे चरणों की इबादत दे दो.....

जब तक ये मेरा जीवन रहे,

नज़रों में तेरा दर्शन रहे,

लबपे तेरा ही सुमिरन रहे,

जब तलक सांस हो तू मेरे पास हो,

और कोई ना आस है,

सोनू को बस ये ही राहत दे दो,

जियूं जब तक तेरे चरणों की इबादत दे दो.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।