बालाजी मेरा मतवाला

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

बाला जी मेरा मतवाला,

बिगड़े बनाये सब काम,

बाला जी मेरा मतवाला.....

राम नाम की लेकर माला,

धुन में मगन है अंजनी लाला,

करते राम का नाम बाला जी मेरा मतवाला,

बिगड़े बनाये सब काम,

बाला जी मेरा मतवाला.....

लाल लाल अंग चोला साजे

काँधे पर है गधा विराजे,

मेहंदीपुर सालासर धाम बाला जी मेरा मतवाला,

बिगड़े बनाये सब काम,

बाला जी मेरा मतवाला.....

ऊँची लाल ध्वजा लहराये,

सारा जग तेरा गुण गाये

ज्योति जले आठो याम बाला जी मेरा मतवाला,

बिगड़े बनाये सब काम,

बाला जी मेरा मतवाला.....

अरे दूर दूर से दुखियां आये,

बजरंग सब के कष्ट मिटाए,

कहे रूपम वीरान बाला जी मेरा मतवाला,

बिगड़े बनाये सब काम,

बाला जी मेरा मतवाला.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।