राधे अपनी कृपा की नज़र थोड़ी कर दो इधर

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

राधे अपनी कृपा की नज़र,

थोड़ी कर दो इधर....

वश में तेरे तीनो लोको का स्वामी,

दुनिया तेरे नाम की है दीवानी,

की तूने सभी पर मेहर,

थोड़ी कर दो इधर,

राधे अपनी किरपा की नज़र,

थोड़ी कर दो इधर.....

अपनी शरण में तू ले मुझको राधे,

चरणों में तेरे मुझे आसरा दे,

तेरे चरणों की रज चुटकी भर,

थोड़ी कर दो इधर,

राधे अपनी किरपा की नज़र,

थोड़ी कर दो इधर....

करदो दया मुझपे बरसाने वाली,

कोई ना लौटा तेरे दर से खाली,

तेरी रहमत में देखा असर,

थोड़ी कर दो इधर,

राधे अपनी किरपा की नज़र,

थोड़ी कर दो इधर......

करुणा का सागर ह्रदय है तुम्हारा,

दास तेरा काफी है एक इशारा,

वो इशारा तेरा एक बार,

थोड़ी कर दो इधर,

राधे अपनी कृपा की नज़र,

थोड़ी कर दो इधर.....

"मधुर भजन बेला"

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।